महिलाओं के खिलाफ अपराध पर क्यों चुप्पी साधे हुए PM मोदी: अधीर रंजन चौधरी

लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री पर महिलाओ के खिलाफ होते अपराधों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधीर ने कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्य है कि हर मुद्दे पर बोलने वाले प्रधानमंत्री इस मामले (महिलाओं के खिलाफ अपराध) पर चुप्पी साधे हुए हैं। भारत धीरे-धीरे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है।’

उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब रोजाना महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों की खबर आ रही है। कुछ दिनों पहले हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी के बाद हत्या करके शव को आग लगा दी। वहीं उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता पर जमानत पर बाहर आए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आग लगा दी। पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

अधीर रंजन से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com