महाराष्ट्र में सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर 32 करोड़ रुपये का सोना जब्त..

महाराष्ट्र में सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अलग-अलग मामलों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। अधिकारी ने रविवार को कहा कि शुक्रवार को की गई बरामदगी में सात यात्रियों जिनमें पांच पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है।

तंजानिया से आए चार यात्रियों से 28 करोड़ की सोनें की छड़ें बरामद

प्रेट्र के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि पहले मामले में तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों को एक किलो सोने की छड़ें ले जाते हुए पाया गया, जिन्हें कई जेबों के अलावा विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने यात्रियों की बेल्ट से 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद कीं, जिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने कहा कि दोहा हवाईअड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने यात्रियों को सोने की छड़ें दी गईं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद चार यात्रियों को अदालत ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुबई से आए तीन यात्रियों से चार करोड़ का सोना जब्त

इसी तरह सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का आठ किलो सोना जब्त किया। अधिकारी ने कहा कि सोने को यात्रियों द्वारा पहनी गई जींस में बड़ी चतुराई से छुपाया गया था। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

पहले भी बरामद हो चुकी है हेरोइन

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को राजस्व खुफिया निदेशालय मुंबई  के अधिकारियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नैरोबी से आ रहे एक यात्री से 4.98 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री से पकड़ी गई हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com