महाराष्ट्र में बीजेपी का कोई ऑपरेशन सफल नहीं होगा: शिवसेना नेता संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है और ‘मध्यप्रदेश वायरस’ पश्चिमी राज्य में प्रवेश नहीं करेगा।

शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है क्योंकि राज्य में कांग्रेस के 22 विधायकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

मध्यप्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। शिवसेना नेता ने मराठी में ट्वीट किया, ‘मध्यप्रदेश वायरस महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा।
महाराष्ट्र की सत्ता अलग है। 100 दिन पहले एक अभियान विफल हो गया था। महा विकास अघाड़ी ने बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया।’

भाजपा  पर निशाना साधते हुए संयज राउत ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में भी सरकार बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। यहां ऐसा कोई ऑपरेशन सफल नहीं होगा। हमारे जैसे सर्जन यहां ऑपरेशन थिएटर में बैठे हैं। अगर कोई ऐसा करने के लिए आता है, तो खुद उसका ऑपरेशन हो जाएगा।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com