महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, सुरक्षाकर्मी से हाथापाई

जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। बाकी छह की तलाश है। पुलिस के मुताबिक मुक्ताईनगर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान यह घटना हुई। सातों युवकों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़खानी की। मोबाइल फोन से उनकी फोटो लेने की कोशिश भी की।

महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है। बाकी छह की तलाश है। पुलिस के मुताबिक मुक्ताईनगर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान यह घटना हुई। सातों युवकों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़खानी की। मोबाइल फोन से उनकी फोटो लेने की कोशिश भी की।

जलगांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्णनाथ पिंगले ने कहा कि 28 फरवरी को कोथली गांव में यात्रा के दौरान आरोपी अनिकेत भोई, पीयूष मोरे, सहम कोली, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पलवी छेड़छाड़ की। आरोपियों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और अभद्र टिप्पणी की। पीड़िता की मां की शिकायत पर हमने पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सुरक्षाकर्मी से हाथापाई हुई
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। अनिकेत भोई के खिलाफ पहले से ही दो से चार मामले दर्ज हैं। मेले में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी के साथ भी हाथापाई हुई है। उसकी शिकायत भी दर्ज कर ली गई है।

कोई दबाव नहीं है
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरफ का कोई दबाव नहीं है। ये लड़के मेले में शामिल थे। उन्होंने ही यह कृत्य किया है। हमने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है। मामले में आईटी एक्ट की धाराओं को भी जोड़ा गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मां के रूप में न्याय मांगने आई हूं
केंद्रीय मंत्री अपनी बेटी और अन्य समर्थकों के साथ शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मैं एक केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में नहीं बल्कि न्याय मांगने वाली मां के रूप में पुलिस स्टेशन आई हूं। अगर एक जनप्रतिनिधि की बेटी को परेशान किया जा सकता है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या? मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगी और ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की मांग करूंगी।

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ा अपराध
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। आरोपियों ने चार-पांच लड़कियों के वीडियो बनाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। आरोपियों को अब कानून का डर नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लड़कियां आगे आने से हिचकिचाती हैं। मगर हमें चुप नहीं रहना चाहिए। इसीलिए मैंने व्यक्तिगत रूप से यह शिकायत दर्ज कराई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com