महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मांडवा के तट पर नाव पलटी, बाल-बाल बचे 78 यात्री

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मांडवा के तट पर शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे नाव पलट गयी। इस नाव में 78 यात्री सवार थे। ये हादसा उस समय हुआ जब मांडवा से रवाना हुई नाव चट्टान से टकरा गई। चट्टान से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा और वो डूबने लगी। तुरंत मरीन पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचित किया गया। हालांकि मछुआरों और तटरक्षक बल की तत्परता से नाव में सवार सभी 78 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और यात्रियों को दूसरी नाव में स्थानांतरित कर दिया गया।

वर्ली में पलटी नाव

मुंबई के वर्ली इलाके के पास भी समुद्र में नाव पलटने की घटना हो चुकी है। मछुआरों से भरी इस नाव में सात लोग सवार थे। जिसमें से छह लोगों बचा लिया गया था। इस दौरान कोस्ट गार्ड ने बया जारी कर कहा था कि नाव के डूबने की सूचना मिली थी, जिसमें सात लोग सवार थे। ये नाव मुंबई से तारापुर की ओर जा रही थी।

सांगली में ग्रामीणों की नाव पलटी

महाराष्ट्र के मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जिससे सांगली में ग्रामीणों से भरी एक नाव नदी में पलट गयी थी। इस हादसे में 14 लोगों की डूबने से मौत हो गयी थी। नाव में 30 से 35 लोग सवार थे। ये दुर्घटनाग्रस्त नाव किसी कंपनी या एजेंसी की नहीं बल्कि ग्रामीणों की थी। इस हादसे में कुछ लोग लापता भी हो गये थे। मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये थे। इसी जद्दोजहद के बीच सांगली में ये बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी थी। महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) मिलिंद भारम्बे के अनुसार यह स्थानीय लोगों की एक बचाव नाव थी, जिसे बाढ़ वाले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए प्रयोग किया जा रहा था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com