पालघर । एक बार फिर आश्रम स्कूल सुर्खियों में है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित आश्रम स्कूल के अधीक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके चलते उनपर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। 
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय स्कूल अधीक्षक ने पालघर जिले के तालासरी इलाके में स्थित आश्रम स्कूल की छात्राओं का कई बार उत्पीड़न किया है। पुलिस के अनुसार, कल शाम (गुरुवार) को पीड़ित छात्राओं में से एक ने पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद स्कूल के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी अधीक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिलाओं की आबरू के साथ खिलवाड़ करने के इरादे से उनपर हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और यौन उत्पीड़न कानून से संबंधित बच्चों के संरक्षित प्रावधान व अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि पिछले महीने स्कूल की 16 और 17 वर्षीय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोप में अधीक्षक को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर किया गया था। आपको बता दें कि आश्रम स्कूल लड़कियों के लिए चलाया जाता है। इस स्कूल में आदिवासी और गरीब लड़कियां पढ़ाई करती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal