अमेरिका, महात्मा गांधी को अपना सर्वोच्च सम्मान देने की तैयारी में है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क के एक अमेरिकी सांसद ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेस के गोल्ड मेडल से सम्मानित करने के लिए एक प्रस्ताव दूसरी दफा पेश किया गया।
बता दें कि कांग्रेसनल गोल्ड मेडल संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। कांग्रेस महिला कैरोलिन बी मैलोनी ने एक प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि, ‘महात्मा गांधी के ऐतिहासिक सत्याग्रह, अहिंसक प्रतिरोध के आंदोलन ने देश और दुनिया को प्रेरित किया। उनका उदाहरण हमें दूसरों की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।’ मैलोनी ने आगे कहा कि, ‘उनकी विरासत ने नस्लीय समानता के लिए जिसमें मार्टिन लूथर किंग जूनियर के आंदोलन से लेकर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ जंग तक, पूरी दुनिया में नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया। एक जनसेवक के तौर पर मैं उनके साहस और उदाहरण से प्रतिदिन प्रेरित होता हूं। आइए हम सभी गांधी के रास्ते पर चले और वह बदलाव करें, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।’
अमेरिकी सांसद कैरोलिन बी मैलोनी ने दावा करते हुए कहा कि, वो 2019 कांग्रेसनल गोल्ड मेडल महात्मा गांधी को मिले, इसके लिए वो कार्य कर रही हैं। उनका कहना है कि इससे पहले नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग को कांग्रेसनल गोल्ड मेडल मिल चुका है। ये बापू के दिखाए गए मार्ग पर चले और उन्हें ये मेडल मिला तो जिस गांधी से प्रभावित होकर मंडेला और मार्टिन लूथर ने इतना महान कार्य किया उन्हें तो ये सम्मान अवश्य मिलना चाहिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal