मनोहर लाल खट्टर ने कहा- भाजपा 75 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी

मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा को 20 लाख लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया। आवाम का यह प्यार कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य में छह महीने पहले ही एक तरफा माहौल बन चुका था। राज्य में भाजपा सरकार ने राजकाज करने की व्यवस्था को बदला है। सरकार के काम की बदाैलत हम चुनाव में 75 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएंगे। यह बात प्रदेश के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने कही है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर सोमवार देरसायं यहां हिसार में पार्टी प्रत्याशी डाॅ. कमल गुप्ता के समर्थन में आयोजित की गई एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम खट्टर ने कहा कि पांचों नगर निगमों के चुनाव में पार्टी के महापौर बने। जींद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि राज्य की आवाम अब इतनी जागरूक हो चुकी है कि अब जात-पात के नाम पर वोट नहीं देती। लोकसभा चुनाव में भी राज्य की सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

खट्टर ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य में राजकाज करने की व्यवस्था को बदलने का काम किया। नौकरियां पात्रता के आधार पर दी गईंं। सफेदपोश दलालों को अब घर बैठा दिया गया है।

पहले FIR नहीं लिखी जाती थी अब ऑनलाइन प्राथमिकी लिखने का इंतज़ाम किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला थाने खुलवाए गए हैं, जिससे अपराधिक केस कम हो गए हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि अपना जन्म-मृत्यु का पंजीकरण जरूर करवाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com