कोरोना संकट के बीच प्रदेश में होने वाले मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टी की तैयारियां जोरो पर है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपनी दूसरी सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम जारी किये है।

1- जोरा से पंकज उपाध्याय
2- सुमावली से अजय कुशवाह
3- ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार
4- पोहरी से हरीवल्लभ शुक्ला
5- मुंगावली से कन्हैया राम लोधी
6- सुर्खी से पारुल साहू
7- मांधाता से उत्तम राज नारायण सिंह
8- बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू
9-सुवासरा से राकेश पाटीदार
कांग्रेस अब तक उपचुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अभी अपने नाम घोषित नहीं किए हैं। बता दे कि मध्यप्रदेश उपचुनाव 28 सीटों पर होने हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal