मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। लोगों को काफाी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा में वार्ड नंबर 2 पुरानी बस्ती में स्थित मकान की दीवार ढहने से एक महिला सहित दो बच्चों की मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की  बताई  जा रही है। मृतकों में किरण डेहरिया 32, बेटी साक्षी 13 और आदित्य 3 शामिल हैं।
चांदामेटा थाना प्रभारी एसआइ बलवंत सिंह ने बताया कि बारिश के कारण महिला के घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की दीवार में दबने से मौत हो गई। जबकि एक बालिका को चोट आई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
देवरी कला सिटी में भी गिरा मकान
इसके अलावा देवरी कला में हो रही तेज बारिश के कारण एक मकान गिर गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक कासखेड़ा गांव में सुबह 5बजे बारिश के चलते शालिग्राम रैकवार का मकान गिर गया। मकान गिरने की वजह से शालिग्राम सहित उनकी पत्नी माया बाई पुत्री वर्षा दुर्गा मनीषा व रजनी घायल हो गई। इनमें से रजनी व दुर्गा को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal