इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश के कारण आम-जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो रहा है। छतरपुर के मोखरा गांव में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां बारिश के बाद सिंहपुर बैराज के जल स्तर में वृद्धि के कारण क्षेत्र में गंभीर जल-जमाव का लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी असर पड़ रहा है।

बाढ़ के पानी ने न केवल खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि स्थानीय लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इस वजह से, वे अपने घरों के बाहर या अपनी छतों पर रहने को मजबूर हैं।
इससे पहले, भुवनेश्वर में भारत मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक, एचआर विश्वास ने ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के उपखंड से सटे इलाकों में बाढ़ के खतरे की आशंका जाहिर की थी।
ओडिशा के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति
बंगाल की खाड़ी के निचले क्षेत्र में भारी दबाव के कारण गुरुवार को ओडिशा के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी सुदाम मरांडी ने बताया कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से ब्राह्मणी, बैतरणी, सुवर्ण रेखा, जलका, बुढ़ाबलंग एवं महानदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal