तभी 9 वर्षीय बड़े बेटे तोहिद को उल्टी होने लगी, जिसे अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद 11 वर्षीय बेटी सिमरन भी उल्टियां करने लगी, हालत बिगड़ने पर उपचार के बाद उसे झालावाड़ रेफर किया गया। जहां अल सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों के शरीर पर सांप काटने के निशान पाए गए हैं।