मंडरा रहा खतरा समुद्र की बेहतरीन शिकारी शार्क पर, जानिए क्या है इसका कारण

दुनियाभर के समुद्रों में मछली पकड़ने का व्यवसाय पारिस्थितिकी के रूप से महत्वपूर्ण शार्क के ठिकानों पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। समुद्रों में शार्क के संरक्षण के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। समुद्र के पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए यह शिकारी मछली बहुत ही जरूरी होती है।

26 देशों के 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने 2000 शार्क की उपग्रह के माध्यम से निगरानी की। टैकिंग के माध्यम से उन्होंने समुद्र में शार्क हॉटस्पाट (एसी जगह जहां ज्यादा शार्क रहती हैं) की पहचान की। ऐसी कितनी जगहें हैं जहां पर मछली व्यवसाय के कारण खतरा मंडरा रहा है।

एक औसत महीने में शार्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले 24 फीसद जगहों पर मछली पकड़ने का कारोबार किया जाता है। मछली पकड़ने की गतिविधियां वर्तमान में दुनिया भर में पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण शार्क हॉटस्पॉट पर केंद्रित हैं। शार्क के संरक्षण के लिए यह जरूरी है कि मछली पकड़ने के लिए बनाए गए नियमों आवश्यकीय बदलाव किए जाएं।

 

सबसे बेहतरीन शिकारी: शार्क अन्य समुद्री जीवों की तुलना में सबसे बेहतरीन शिकारी होती है। यह अपने बड़े-बड़े जबड़ों की सहायता से शिकार करती है। इसके जबड़े इतने ताकतवर होते हैं कि यह दूसरी मछलियों, कछुओं यहां तक की लकड़ी की नावों तक को भी आसानी से काट देती है।

शार्क कभी-कभी मनुष्यों पर भी हमला कर देती हैं, लेकिन ज्यादातर शार्क मनुष्यों से डरती हैं और उन्हें देख कर दूर चली जाती हैं। शार्क की नाक बहुत तेज होती है। वह कई सौ मीटर दूर पड़े किसी घायल जानवर या अन्य कोई दूसरे खाने की चीज का सूंघ कर पता लगा लेती है। वैसे तो सभी जानवर थोड़ी-बहुत मात्र में बिजली पैदा करते हैं, लेकिन मात्र कम होने के कारण यह महसूस नहीं होती है। शार्क ही ऐसी मछली है, जिसमें बिजली महसूस की जा सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com