मंगल का राशि परिवर्तन: 7 राशियां रहेंगी भाग्यशाली जबकि 5 को मिल सकता है कष्ट

ज्योतिष गणना के अनुसार सौर मंडल में कुल 9 ग्रह होते है जिसमें से कुछ ग्रह शुभ फल प्रदान करते है तो कुछ अशुभ। ज्योतिष में मंगल ग्रह का विशेष महत्व होता है। मंगल को क्रूर ग्रह माना गया है। मंगल ऊर्जा का प्रतीक है। जिस जातक का कुंडली में मंगल मजबूत और शुभ स्थान पर रहता है वह व्यक्ति अपने इरादों और धुन का पक्का होता है। वहीं जिस जातक की कुंडली में मंगल कमजोर अवस्था में रहता है उसे मंगल दोष सहित अनके कष्टों से जूझना पड़ता है।

22 मार्च को मंगल ने अपनी राशि परिवर्तन किया है। करीब 45 दिनों तक मेष राशि में रहने के बाद मंगल अब वृष राशि में गोचर हुआ है। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर देखने को को मिलेगा। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन का असर

मेष राशि – मंगल मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश हुआ है। यानी मंगल का आपकी राशि में दूसरे भाव में हुआ है। यह गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल प्रदान करेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। धन लाभ और संबंधों से मान-सम्मान में वृद्दि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।

वृष राशि- मंगल का परिवर्तन वृष राशि में हुआ है। वृष राशि के जातकों के लिए यह गोचर पहले भाव का माना जाता है। मानसिक शांति मिलेगी जिसकी वजह आपके पास धन की आवक में बढ़ोत्तरी और परिवार में मेल-मिलाप का बढ़ना है। अच्छी योजनाएं साकार होंगी।

मिथुन राशि- मंगल का परिवर्तन 12वें भाव में होने से करियर और व्यापार में अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी। भाग्य का साथ आपको भरपूर मिलेगा। दूर की यात्रा सफल होगी।

कर्क राशि- कहीं से अच्छी नौकरी और प्रस्ताव मिलने की संभावना है जिससे आपकी तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में कुछ परेशानियां आ सकती है। इस दौरान आय में इजाफा होने के भी संकेत है।

सिंह राशि- दुर्घटना होने के संकेत है। यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। पुरानी परेशानियां एक बार आपके सामने खड़ी हो सकती है। अपने को संयमित करके ही कोई भी बड़ा निर्णय लें। धन हानि होने का अंदेशा है।

कन्या राशि- कुंडली का नौंवा भाव भाग्य, धर्म और पिता के बारे में सूचना देता है। मंगल का गोचर आपकी राशि में नौंवे भाव में हुआ है। कोई बहुमूल्य चीज के चोरी होने का खतरा है। क्रोध के कारण कुछ गलत फैसले ले सकते हैं जिससे आपको पछताना पड़ सकता है। विदेश यात्रा के मजबूत संयोग बन रहे हैं।

तुला राशि- पैतृक संपत्ति से फायदा होने के संकेत हैं। मंगल का गोचर आपकी राशि में आठवें भाव में हुआ है। इस राशि के जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिसका इंतजार काफी समय से हो रहा था। नौकरी बदलने के अच्छे संयोग बन रहे है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि- जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल संकेत है। कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आपके दिन अच्छे होने शुरू हो जाएंगे। व्यवसाय के लिए उपयुक्त समय चल रहा है।

धनु राशि- सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मकर राशि – मंगल का परिवर्तन छात्रों के लिए अच्छे अवसर प्रदान करेगा। नये कार्य की शुरुआत करने के लिये भी मंगल आपके लिये मंगलकारी योग बना रहा है।

कुंभ राशि- समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान भी बढ़ेगा। आपकी राशि के चौथे भाव में मंगल का राशि परिवर्तन हुआ है। घर खरीदने या बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो इस समय आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। माता पक्ष से खुशियां मिलेगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए मंगल का वृष राशि में गोचर उतार-चढ़ाव के साथ बीतेगा। कुछ समय के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं कुछ समय में कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है। 45 दिनों तक संभल कर रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com