भारी गिरावट के बीच हर शेयर पर ₹11 डिविडेंड, अनिल अग्रवाल की कंपनी का एलान

भारत के मशहूर माइनिंग कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी के बोर्ड ने 23 मार्च को डिविडेंड देने का एलान किया है और इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी फाइलिंग में यह सूचना दी है। उधर, वेदांता लिमिटेड के शेयर आज 4 फीसदी से ज्यादा गिरे हुए हैं और 643 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

FY26 में तीसरा अंतरिम डिविडेंड
एक्सचेंज को दी फाइलिंग में कंपनी ने कहा, वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की आज यानी सोमवार, 23 मार्च 2026 को हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए तीसरे अंतरिम डिविडेंड (लाभांश) को मंजूरी दे दी गई है।

क्या है डिविडेंड की राशि?
कंपनी ने ₹1 की ‘फेस वैल्यू’ वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹11 अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है।
कंपनी ने बताया कि इस डिविडेंड के भुगतान में कंपनी लगभग 4,300 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट
वेदांता लिमिटेड ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (तय तारीख) शनिवार, 28 मार्च 2026 रखी है, और नियमों के तहत तय की गई समय सीमा के भीतर सभी शेयरधारकों को उनके डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com