भाजपा महासचिव राम माधव गुरुवार को दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग में शामिल हुए। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या भारत में लोकतंत्र प्रगति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आपका सवाल करना ही साबित करता है कि भारत में लोकतंत्र जीवंत बना हुआ है। इसका एक अपना रूप है जो खुद ही रास्ता बनाता है।
उन्हेंने आगे कहा कि हिटलर और मुसोलिनी लोकतंत्र से ही पैदा हुए थे। तब से लेकर आज तक दुनिया में उदार लोकतंत्र कायम है। समय के साथ-साथ लोकतंत्र में परिपक्वता आती रहती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal