महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने में लिपस्टिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन दिनों ऑक्टोपस और स्टार फिश स्टाइल में लिपस्टिक लगाने का ट्रेंड चल रहा है। इस स्टाइल को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन ट्रेंडिंग लिपस्टिक स्टाइल्स को पार्टी में अट्रैक्शन पाने के लिए युवतियां इस्तेमाल कर रही हैं।

भारत में सबसे हमेशा से ही हार्ट स्टाइल लिपस्टिक महिलाओं की पहली पसंद मानी जाती रही है। हालांकि, धीरे धीरे यह चलन बदलता देखा जा रहा है। वेस्टर्न कल्चर में ढलती और मॉर्डन होती भारतीय महिलाएं फैशन के मामले में यूरोपियन कंट्रीज से पीछे नहीं रहना चाहती हैं। यही वजह है कि यहां भी महिलाएं लिपस्टिक स्टाइल में बदलाव लाकर पार्टी, फंक्शन में छा जा रही हैं।
लिपस्टिक स्टाइल में आ रहे बदलाव के चलते इन दिनों ऑक्टोपस स्टाइल खूब पॉपुलर हो रहा है। इस लिपस्टिक स्टाइल का चलन सबसे पहले रूस में शुरू हुआ था जो अब भारत में ट्रेंड बन चुका है। इस स्टाइल को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ऑक्टोपस स्टाइल लिपस्टिक में रेड कलर को यूज करना सबसे बेहतर ऑप्शन साबित हो रहा है। हालांकि इसमें पिंक भी इस्तेमाल किया जा सकता है
ऑक्टोपस के अलावा स्टार फिश लिपस्टिक स्टाइल भी पार्टी में चार चांद लगाने के लिए खूब ट्रेंड में है। इस स्टाइल में डार्क रेड लिपस्टिक से होठों पर सितारे की डिजाइन में लिपस्टिक लगाई जाती है। यह फेस को अलग ही लुक देती है जो लोगों को अट्रैक्ट करने वाली मानी जाती है।
डेविल लिपस्टिक स्टाइल भारत में धीरे धीरे पॉपुलर हो रहा है। इसकी शुरूआत रूस और यूरोप के देशों में सबसे पहले हुई थी जो अब धीरे धीरे एशियाई देशों में पहुंच रही है। इस स्टाइल में डार्क कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे ज्यादा रेड, डार्क ब्ल्यू, या डार्क ब्राउन कलर में इस स्टाइल को कैरी किया जाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal