भारत-नेपाल के रिश्ते सुधरेंगे, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की जल्द होगी मुलाकात

नेपाल में बालेन शाह की सरकार को बने एक महीने से ज्यादा का समय ही हुआ है। लेकिन इस समय में बालेन शाह ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनका असर भारत के लोगों पर भी पड़ा है।

बालेन शाह के फैसलों में 100 रुपये के भंसार से लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर कड़ी निगरानी तक कई नए नियम शामिल हैं।

जल्द नेपाल जाएंगे भारत के विदेश मंत्री
नेपाल सरकार के लगातार एक के बाद एक फैसलों के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेपाल के नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे बातचीत कर उन्हें बधाई दी थी।

रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री के बातचीत करने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने भी आपस में बातचीत की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे बताया कि भारत के विदेश मंत्री की नेपाल यात्रा के लिए वहां से न्यौता आ गया है, लेकिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर कब नेपाल जाएंगे, इसे लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत के बाद तारीख तय कर दी जाएगी।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर बदल रही स्थिति
भारत और नेपाल की सीमाएं काफी लंबे अरसे से खुली हुई हैं, जिससे लोग बिना किसी रोक-टोक के एक-दूसरे के देश में आ-जा सकते हैं। लेकिन बालेन शाह की सरकार बनने के बाद अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।

भारत से नेपाल जाना अब पहले की तरह आसान नहीं रह गया। नेपाल में जाने के लिए भारतीय गाड़ियों को रजिस्टर कराना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही बॉर्डर क्रॉस करने के लिए आपके पास गाड़ी के सभी जरूरी दस्तावेज होने जरूरी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com