भारत दुनिया का नौवां सबसे बड़ा वन क्षेत्र वाला देश बना

भारत ने वन क्षेत्र के मामले में वैश्विक स्तर पर 10वें स्थान से बढ़कर 9वां स्थान हासिल कर लिया है और वार्षिक वन वृद्धि में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति बरकरार रखी है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा बाली में जारी ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्स असेसमेंट 2025 रिपोर्ट में दी गई है। पर्यावरण मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए गए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और सामुदायिक वन सुरक्षा प्रयासों की सफलता बताया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसे सतत वन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में भारत की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों और राज्यों द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रमों ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई है।

दुनिया में कुल वन क्षेत्र 4.14 अरब हेक्टेयर
बता दें कि विश्व के कुल वन क्षेत्र का आकार 4.14 अरब हेक्टेयर है, जो पृथ्वी की 32% जमीन को घेरता है। इनमें से 54% हिस्सा केवल पांच देशों रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन के पास है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया, कांगो और इंडोनेशिया के बाद नौवें नंबर पर है। वहीं वन क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि की बात करें तो 2015 से 2025 के बीच चीन ने प्रति वर्ष 16.9 लाख हेक्टेयर, रूस ने 9.42 लाख हेक्टेयर और भारत ने 1.91 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ाया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com