भारत के 5 सबसे गरीब राज्य, अरुणाचल प्रदेश सबसे नीचे; जानें बाकी के 4 कौन

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे गरीब राज्यों की सूची जारी की गई है। इस रिपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश को सबसे गरीब राज्य बताया गया है, जिसके बाद त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड का स्थान है। वहीं, महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है, जिसके बाद तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश हैं।

India Poorest States: भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश वाला यह देश निरंतर विकास के रथ पर सवार है। हर राज्य भारत के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन भूमिकाओं में कुछ राज्य सबसे आगे हैं तो कुछ सबसे पीछे।

आज हम आपको भारतीय राज्यों पर आरबीआई सांख्यिकी पुस्तिका यानी RBI handbook of statistics on Indian States को लेकर जारी कई गई SGDP की रिपोर्ट पर यह बताएंगे कि आखिर भारत के 5 सबसे गरीब राज्य कौन से हैं? इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि भारत के किस राज्य की एसजीडीपी सबसे ज्यादा है और किस राज्य की सबसे कम।

कौन है भारत का सबसे गरीब राज्य?
भारतीय रिजर्व बैंक के इस डेटा के अनुसार SGDP के मामले में सबसे नीचे अरुणाचल प्रदेश है। यानी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे कम अर्थव्यवस्था अरुणाचल प्रदेश की है।

SGDP के हिसाब से भारत के 5 सबसे गरीब राज्य
रैंकिंग में सबसे नीचे, अरुणाचल प्रदेश (₹44,23 करोड़), त्रिपुरा,जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आर्थिक आकार के मामले में सबसे गरीब हैं। एसजीडीपी (State Gross Domestic Product) के अनुसार भारत के 5 सबसे गरीब राज्य निम्नवत हैं।

अरुणाचल प्रदेश (SGDP- ₹4,423 करोड़)
त्रिपुरा (SGDP- ₹8,968 करोड़)
हिमाचल प्रदेश (SGDP- ₹23,169 करोड़)
जम्मू-कश्मीर (SGDP- ₹26,246 करोड़)
उत्तराखंड (SGDP- ₹37,824 करोड़)

अमीरों में किस राज्य का नाम सबसे आगे?
SGDP के आंकड़ों की बात करें तो इस लिस्ट में महाराष्ट्र सबसे आगे है। महाराष्ट्र FY 2025 में देश की सबसे बड़ी स्टेट इकॉनमी बनकर उभरेगा। RBI हैंडबुक ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑन इंडियन स्टेट्स के लेटेस्ट करंट प्राइस एस्टिमेट के अनुसार, महाराष्ट्र का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GSDP) ₹45.31 लाख करोड़ है।

उत्तर प्रदेश का है जलवा
तमिलनाडु ₹31.1 लाख करोड़ के GSDP के साथ दूसरे नंबर पर है। खास बात यह है कि इस साल, उत्तर प्रदेश, ₹29.7 लाख करोड़ के GSDP के साथ, कर्नाटक (₹28.8 लाख करोड़) को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है।

पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश भी टॉप 10 राज्यों की इकॉनमी में शामिल हैं, जिनमें से हर एक की इकॉनमी ₹15 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। दिल्ली इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। दिल्ली की GSDP ₹12.15 लाख करोड़ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com