भारतीय सर्राफा बाजारो में सोना-चांदी के दामो में आई बड़ी गिरावट, जाने क्या है आज के रेट्स

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 14 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, आगरा और गोरखपुर तीनों जिलों में सोने में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट देखी गई है। कानपुर में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और चांदी में गिरावट देखी गई। गुरुवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 58850 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 50680 प्रति दस ग्राम और चांदी 56680 प्रति किलो रही।

आगरा में सोने और चांदी में बड़ी मात्रा में गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58600 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना और चांदी के दामों में कमी नजर आई।  गुरुवार को सोना 53400 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही।

शुक्रवार को सोना 53200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही। मेरठ में शुक्रवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58150 प्रति किलो रही। वहीं बरेली में शुक्रवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com