भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश में छुट्टियां मनाने पहुंचे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। बीच-बीच में उनके संन्यास की अफवाहें उड़ती रहती हैं, लेकिन माही चुपचाप अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। माही सोशल मीडिया पर कम ही नजर आते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार धोनी एक विडीयो सामने आया है। जिसमें फैंस ने माही को घेर रखा है।

धोनी कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। वहां के उनके वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक वीडियो में उनकी पत्नी साक्षी उन्हें स्वीटी-स्वीटी कहते हुए चिढ़ा रही थी, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सामने आया है कि जिसमे धोनी को उनके फैंस ने बूरी तरह से घेरकर उनके साथ तस्वीरे लेने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे धोनी परेशान भी दिख रहे हैं।

धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस के बीच उनकी दीवानगी आज भी बरकरार है। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया। धोनी आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

इससे पहले धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक होटल के रूम में साक्षी वीडियो बना रहीं हैं, जिसमें धोनी कह रहे हैं कि साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं। यह वीडियो धोनी के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com