भाजपा विधान परिषद के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में किसी भाजपा नेता के मुख्यमंत्री होने की बात कही है। उनका कहना है कि भाजपा अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम है।

संजय पासवान ने कहा, ‘बिहार के लोग भाजपा के नेता को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहिए। भाजपा राज्य में सबसे ज्यादा मजबूत और सबसे सक्रिय पार्टी है। अंततः हम प्रधानमंत्री मोदी और सुशील मोदी जी के फैसले का पालन करेंगे लेकिन हम अपने दम पर चुनाव जीतने में सक्षम हैं।’
हालांकि एक निजी चैनल से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह साफ कह चुके हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे और उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। इसे लेकर किसी भी स्तर पर कोई दो राय नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal