ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें कम होंगी और सात अन्य राज्यों में उसे एक भी सीट नहीं मिल पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर भाजपा और मोदी का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनावों के पिछले पांच चरणों में खराब प्रदर्शन करने के बाद भाजपा वोटों के लिए बंगाल की तरफ देख रही है।
![](https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2019/05/mamta-650_041113100916.jpg-570b8398cf1d0_l-650x330.jpg)