बड़ी खबर : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुई अभिनेत्री पायल घोष

फिल्म अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं। उन्होंने फिल्म निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाया था।

शामिल होने के बाद ही उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इस मौके पर अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल।

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। उन्होंने अभिनेत्री से मुलाकात भी की थी।

केवल इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com