कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया.

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने विकास दुबे की कई राज्यों में खोज भी की।
एक दिन पहले ही ऐसी खबर भी आई थी कि विकास दुबे को हरियाणा के फरीदाबार में देखा गया है। अब कहा जा रहा है कि विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार हो गया है। बता दें इस एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे जबकि 7 अन्य घायल हुए थे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal