मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देशों के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को मनाली आवास पर पुलिस सुरक्षा दे दी गई है। कंगना के घर के बाहर प्रदेश पुलिस का कड़ा पहरा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीजीपी को निर्देश दिए थे कि कंगना के सिक्योरिटी थ्रेट का मूल्यांकन किया जाए और उसी हिसाब से उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।
इसके बाद कंगना को पुलिस सुरक्षा दी गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी कंगना के घर पहुंचे हैं। कंगना और उनकी बहन रंगोली का कोरोना सैंपल लिया जा रहा है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ले कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal