ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडनीय अपराध

आर्सेनल और मैनचेस्टर सिटी के बीच वेंबले स्टेडियम पर होने वाले इंग्लिश लीग कप फाइनल से पहले लागू हुए नए कानून के तहत अब ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबाल मैच देखना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।

जुलाई 2021 में यूरोपीय चैंपियनशिप फाइनल में हजारों दर्शक बिना टिकट नेशनल स्टेडियम में घुस गए थे, जिससे हिंसा भड़क गई थी। इसके बाद सरकार की समीक्षा में पाया गया कि लोगों की जिंदगियां खतरे में थी और बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वालों के लिये सजा कम थी। इसलिए इसे दंडनीय अपराध बनाने की मांग की गई।

इसके तहत अब बिना टिकट स्टेडियम में घुसने वाले दर्शक को पांच साल तक फुटबाल से प्रतिबंध और 1000 पाउंड (लगभग 1.25 लाख रुपये) तक जुर्माना झेलना पड़ सकता है। इससे पहले इस तरह की किसी सजा का प्रावधान नहीं था।

ब्रिटेन सरकार ने मंत्री ने क्या कहा?

ब्रिटेन सरकार की मंत्री सारा जोंस ने कहा कि यह एक बड़ी रोकथाम होगी। यह सही नहीं हो सकता कि कुछ लोग पैसे दें और कुछ न दें और जब लोग टेलगेटिंग करते हैं तो लोग खतरे में पड़ जाते हैं। पहले बिना टिकट के फुटबाल मैच देखने पर कानूनी सजा नहीं थी।

फुटबाल मैच अनआथराइज्ड एंट्री एक्ट के तहत, जानबूझकर नकली टिकट, पास और एक्रेडिटेशन डाक्यूमेंट के साथ मैच में घुसने की कोशिश करना, साथ ही स्टेडियम या प्लेइंग स्टाफ का सदस्य होने का नाटक करना भी गैर-कानूनी होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com