Covid-19 को दुनिया में आए हुए एक साल से भी अधिक हो गया है। हालांकि, इसपर काबू पाना 2021 में भी आसान नहीं हो रहा है। दुनिया में कही जगहों पर बीमारी अभी भी कहर मचा रही है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 90,303 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही अब तक महामारी से दर्ज हुए कुल मामले 11,693,838 तक पहुंच गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में 2,648 लोगों की मृत्यु भी हुई, जिससे राष्ट्रीय मृत्यु दर बढ़कर 284,775 हो गई है।

दक्षिण अमेरिकी देश वर्तमान में दुनिया में दूसरे नंबर पर है, जहां कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई है। पहले नंबर पर अमेरिका है। महामारी के कारण ब्राजील सबसे प्रभावित देशों में से एक है, जो संक्रमण की एक और लहर का अनुभव कर रहा है जिसने अधिकांश क्षेत्रीय राजधानियों में स्वास्थ्य प्रणाली को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में, देश में प्रति 100,000 निवासियों में औसतन 136 मौतें और संक्रमण के 5,565 मामले हैं। ब्राज़ील ने अब तक 14.18 मिलियन से अधिक लोगों को टीका लगाया है।
बता दें कि दुनिया में अभी भी कोरोना पकड़ से बाहर है। कहीं जगहों पर पाबंदियां दोबारा लौट रही हैं तो कहीं पहले के जैसे सख्त लॉकडाउन लगा दिए गए हैं। वहीं बात भारत की करें तो यहां एक दिन में केवल 8000 से 9000 तक मामले आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कई राज्य बढ़ते मामलों से परेशान हैं। अब देश में 29000 से ऊपर मामले पहुंच गए हैं। जहां कई जगहों पर लॉकडाउन लगा दिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal