ब्रश करने के बाद भी क्यों सड़ रहे हैं दांत?

एक प्यारी स्माइल न सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाती है, बल्कि यह आपके पूरे शरीर की सेहत से भी जुड़ी है। अक्सर लोग दांतों के दर्द का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खराब ओरल हाइजीन दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है?

इसी बारे में अमेरिका में डेंटिस्ट मार्क बुरहेन ने 7 ऐसी आदतों के बारे में, बताया जो हमारे मसूड़ों को खोखला कर सकती हैं। इन 7 आदतों को बदलकर आप न केवल अपनी मुस्कान बचा सकते हैं, बल्कि डेंटिस्ट के भारी खर्च से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश

हमें लगता है एंटीबैक्टीरियल माउथवॉश से मुंह पूरी तरह साफ हो जाता है, लेकिन यह अच्छे बैक्टीरिया यानी ओरल माइक्रोबायोम भी खत्म कर देता है, जो हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इनकी कमी से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। इसलिए आप इसकी जगह ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खाना खाते ही ब्रश करना
अगर आपको भी खाने के तुरंत बाद ब्रश करने की आदत है, तो यह आपके ओरल हेल्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसा करने से दांतों की ऊपरी परत (एनामेल) घिस सकती है। इसलिए बेहतर है कि खाना खाने के 30-45 मिनट ही ब्रश करें।

टीथ व्हाइटनिंग कराना
कुछ लोग हर महीने टीथ व्हाइटनिंग कराना पसंद करते हैं, जो दांतों के लिए सुरक्षित नहीं है। ऐसा करने से पेरोक्साइड सेंसिटिविटी हो सकती हैं, जो कमजोर दांतों और मसूड़ों का संकेत होता है। इससे एनामेल घिस सकते हैं, जो दोबारा फिर नहीं बनता

बच्चे का मुंह खोलकर सांस लेना
अगर आपका बच्चा भी सोते समय मुंह खोलकर सांस लेता है, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। आगे की ओर झुका हुआ सिर और आंखों के नीचे काले घेरे, यह सब बच्चे में अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है, जो उनके विकास पर असर डाल सकता है।

ब्रश के बाद तुरंत कुल्ला करना
अच्छी ओरल हेल्थ के लिए ब्रश के बाद तुरंत कुल्ला करने से बचें। डॉक्टर बताते हैं कि ज्यादातर लोग ब्रश के बाद पानी से मुंह धो लेते हैं, लेकिन इससे फ्लोराइड का असर खत्म हो जाता है। इसलिए ब्रश के बाद सिर्फ थूकें, ताकि फ्लोराइड अपना काम कर सके।

खर्राटे लेना
अगर आप भी खर्राटे लेते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खर्राटे लेना कोई आम समस्या नहीं, बल्कि सांस की नली में रुकावट भी हो सकती है, जो दिल और दिमाग की सेहत पर असर डाल सकता है।

दर्द होने पर ही डॉक्टर के पास जाना
कुछ लोग दांतों के दर्द को आम बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे सही समय पर इलाज न होने पर समस्या बढ़ सकती है। इसलिए नियमित चेकअप से छोटी समस्या को बड़ा बनने से पहले ही रोका जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com