बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ आज 2 मार्च को 30 साल के हो गए

2 मार्च को बॉलीवुड के नए एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ अपना जन्मदिन माना रहे हैं। उनकी अगली एक्शन फ़िल्म ‘बागी 3’ 6 मार्च को रिलीज़ हो रही है।

इससे पहले साल 2019 में बॉक्स पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म ‘वॉर’ में उनका कमाल का एक्शन देखने को मिला था। अब कुछ ऐसा ही एक्शन का इंतज़ार दर्शकों एक बार फिर है।

इस नए एक्शन का हीरो का जन्म 2 मार्च 1990 को हुआ था। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ अपने समय के शानदार एक्टर्स में रहे हैं। वहीं, उनकी मां आइशा फ़िल्म प्रोड्यूसर हैं।

टाइगर ने अपना नाम डेब्यू फ़िल्म से पहले बदला था। उनकी पहली फ़िल्म ‘हीरोपंती’ थी, जो कि एक एक्शन रोमांटिक कॉमेडी थी। इसमें साजिद नाडियाडवाला ने बनाया था। वहीं, शब्बीर ख़ान ने फ़िल्म को निर्देशित किया था।

साल 2019 टाइगर श्रॉफ के लिए काफी शानदार रहा। इसकी शुरुआत ‘स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर 2’ के साथ हुई। इसमें वह लीड रोल में नजर आए।

इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ वॉर बानई। वॉर में टाइगर का एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर खूब सफलता मिली।

टाइगर आज के समय में बड़े एक्शन एक्टर्स में से एक हैं। वह अपनी बॉडी और लुक का काफी ध्यान रखते हैं। वह समय समय पर अपने फैंस के साथ अपने फिटनेस के राज भी शेयर करते रहते हैं।

वह जिम के मूव और एक्शन भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। आइए देखते हैं कुछ ऐसी ही 10 पोस्ट जिसमें वह जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com