अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के बूंदी जिले की पुलिस ने बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट को गिरफ्तार किया है। पायल रोहतगी ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। पायल ने ट्वीट करते हुए अरेस्ट होने की बात को कंफर्म किया है।

पायल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मुझे मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाने के लिए राजस्थान पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जानकारी मैंने गूगल से ली थी।
अभिव्यक्ति की आजादी मजाक है।’ साथ ही पायल ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ऑफिस और गृह मंत्रालय को टैग भी किया है। अभी गिरफ्तारी को लेकर अधिक जानकारी सामने आना बाकी है।
इससे पहले 5 दिसंबर को राजस्थान पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के लिए पायल रोहतगी को नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक सितंबर को फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal