सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ से सजी फिल्म बॉर्डर 2 ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने बॉर्डर ही नहीं, बल्कि सभी वॉर फिल्मों को पछाड़ इतिहास रच दिया है।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) बॉक्स ऑफिस पर कमाई से इतिहास रच रही है। जेपी दत्ता निर्देशित बॉर्डर की तरह ही बॉर्डर 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और आलम यह है कि 9 दिनों में ही फिल्म ने बड़ी-बड़ी वॉर फिल्मों को पछाड़कर नया इतिहास रच दिया है।
बॉर्डर 2 एक वॉर एक्शन ड्रामा है जो 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन धांसू ओपनिंग की और भारत में एक तगड़ा कलेक्शन सिर्फ एक हफ्ते में ही कर लिया है। भारत में फिल्म ने सिर्फ डबल सेंचुरी मारी है, लेकिन दुनियाभर में फिल्म का आंकड़ा आसमान छू रहा है।
बॉर्डर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। बॉर्डर के अलावा कई वॉर फिल्में हैं जो कमाई के मामले में सनी देओल की बॉर्डर 2 से पीछे हो गई हैं। सैकनिल्क की मानें तो अनुराग सिंह निर्देशित वॉर फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 344 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है। ट्रिपल सेंचुरी मारकर बॉर्डर 2 सबसे ज्यादा कमाई वाली वॉर फिल्म बन गई है।
इसने किन 10 फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे किया है, यहां देखिए वो लिस्ट…
बॉर्डर- 3.7 करोड़
लक्ष्य- 40 करोड़
एलओसी कारगिल- 29.76 करोड़
पलटन- 10.22 करोड़
इक्कीस- 41.65 करोड़
120 बहादुर- 24 करोड़
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक- 342 करोड़
केसरी- 207 करोड़
सैम बहादुर- 128 करोड़
फाइटर- 344 करोड़
क्या है बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ से सजी बॉर्डर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बीते दिन यानी शनिवार को 17 करोड़ रुपये से ऊपर कारोबार किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 252 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal