बॉक्स ऑफ़िस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही सांड की आंख

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फ़िल्म सांड की आंख बॉक्स ऑफ़िस पर धीरे-धीरे मगर लगातार आगे बढ़ रही है, जिसकी बदौलत फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 11 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। हालांकि इसकी शुरुआत को देखते हुए इस आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन माउथ पब्लिसिटी के दम पर फ़िल्म ने रफ़्तार कायम रखी।

हाउसफुल 4 के साथ 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई सांड की आंख ने गुरुवार को 1.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ फ़िल्म का सात दिनों का नेट कलेक्शन 11.68 करोड़ हो चुका है। फ़िल्म ने महज़ 48 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद शनिवार को 1.08 करोड़, रविवार को 91 लाख जमा किये। सोमवार से फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और 3.19 करोड़ जुटा लिये। मंगलवार को फ़िल्म ने 2.85 करोड़ और बुधवार को 1.63 करोड़ बटोरे

सांड की आंख का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फ़िल्म की कहानी बागपत की शूटर दादियों चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के संघर्ष पर आधारित है। इन दोनों किरदारों को तापसी और पन्नू ने निभाया है। सांड की आंख को क्रिटिक्स ने भी अच्छे मार्क्स दिये थे और फ़िल्म में दोनों कलाकारों के काम को सराहा था। प्रकाश झा और विनीत कुमार ने फ़िल्म में अहम किरदार निभाये हैं। भूमि अब आयुष्मान खुराना के साथ बाला में दिखाई देंगी, जो 8 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com