बेहतरीन फीचर्स वाला OnePlus Pad और OnePlus Pad Go पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

डिवाइस कोई सा भी हो उसकी परफॉर्मेंस, प्रोडक्टिविटी, एडवांस फीचर्स, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मायने रखती है। खास बात यह है कि OnePlus का फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad में ये सभी खूबियां है। यह डिवाइस उन यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस है, जो मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं। इस डिवाइस पर काम करना आसान और सुविधाजनक है।

OnePlus Pad की खूबियां
OnePlus Pad एंटरटेनमेंट के लिए एक खास डिवाइस है। स्मूथ डिस्प्ले, बेहतर ऑडियो को सपोर्ट करने वाला पावरफुल चिपसेट, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, जल्दी चार्ज होने वाला चार्जिंग सिस्टम और एडवांस फीचर्स इस डिवाइस को बेहतर बनाते हैं। यह MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट के साथ आता है, जो एक एडवांस चिपसेट है। इससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी को बेहतर करने में मदद मिलती है।

OnePlus Pad की बॉडी मेटल है, जिसमें आपको 2.5D राउंड ऐज मिलता है। इसे हाथ में पकड़ना आसान है। इसमें 7:5 स्क्रीन रेश्यो के साथ 11.61-इंच 144 Hz Read-Fit डिस्प्ले है, जो एक शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। आपके स्क्रीन और साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए इसमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट मिला हुआ है।

टैबलेट में 9510mAh की बैटरी दी गई है, जो बड़ी है और लंबे समय तक चलती है। यह दो वेरियंट मे उपलब्ध है – 8GB RAM + 128GB Storage वाले वेरियंट की कीमत ₹35,499 है। जबकि 12GB RAM + 256GB Storage वाले वेरियंट की कीमत ₹37,499 है।

OnePlus Pad Go की खूबियां
अगर आप किफायती कीमत में कोई टैबलेट देख रहे हैं, जो अपने सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस दे, तो आप OnePlus Pad Go ले सकते हैं। इसमें आपको एक बड़ा 28.85cm (11.35”) 2.4K डिस्प्ले मिलता है। सुपर-नैरो बेजल्स 7.5mm के साथ यह डिस्प्ले अपने प्राइज सेगमेंट में अच्छा है। इसका डिस्प्ले रेश्यो 7:5 है, जबकि फास्ट रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसका पीक ब्राइटनेस 400 nits है, जिससे स्क्रीन पर कॉन्टेंट साफ दिखता है।

OnePlus Pad Go क्वार्ड स्पीकर सेटअप और Dolby Atmos सपोर्ट्स के साथ आता है। इसमें 8,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 33W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह तीन वेरियंट में उपलब्ध है 8GB RAM + 128 GB Storage (LTE) वाले वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage (LTE) वाले वेरियंट की कीमत ₹23,999 है। जबकि 8GB+128GB Storage (WIFI) वाले वेरिएंट की कीमत ₹19,999 है।

OnePlus Pad और OnePlus Pad Go पर ऑफर्स
31 दिसंबर तक OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in, Flipkart.com, OnePlus Experience Stores और कुछ पार्टनर स्टोर्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने पर आप OnePlus Pad पर ₹5000 की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही 12 महीने तक की नो कॉस्ट EMI का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को 8 से 17 दिसंबर तक ₹2500 की स्पेशल प्राइस डिस्काउंट मिल सकता है।

बात करें OnePlus Pad Go की तो 8+128GB LTE वर्जन पर 31 दिसंबर तक OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in, Flipkart.com, OnePlus Experience Stores और कुछ पार्टनर स्टोर्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड के माध्यम से खरीदारी करने पर आप ₹2000 की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप 12 से 17 दिसंबर तक ₹1000 की विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com