बेटे और बेटी की सगाई के दौरान समधी-समधिन में हुआ प्यार और फिर…

गुजरात में चर्चा का विषय बनी समधी और समधिन एक बार फिर चर्चा के दायरे में आये हैं। अपने बेटे और बेटी की सगाई के समय परिचय में आये ये दोनों 16 दिनों के लिए उज्जैन में एकाकी जीवन व्यतीत करने के बाद एक बार फिर रफू चक्कर हो गये हैं। समधी-समधिन 29 फरवरी को भाग गये हैं। कामरेज पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवायी गयी है।

समधी और समधिन की यह प्रेम कहानी गत जनवरी में परवान चढ़ी थी। दोनों कॉलेज के समय से ही एक दूसरे के परिचय में थे। गत जनवरी में पुत्र-पुत्री के सम्बंध के समय दोनों की आंखें चार हुई थी। परिवार की परवाह किये बिना दोनों अपने-अपने घरों से भाग गये थे। समधी और समधिन के साथ में ही भागने से यह घटना राज्य में च्रर्चा का केन्द्र बन गयी थी। इस मामले की शिकायत दक्षिण गुजरात के नवसारी पुलिस थाने में दर्ज करवायी गयी थी। इस बारे में तरह-तरह के कहानियां सोशल मीडिया में चर्चा में थी। समधी और समधिन का यह जोड़ा 16 दिनों तक उज्जैन में रहने के बाद रुपये खत्म होने से वापस आ गया था।

इस घटना से दोनों के परिजनों ने असंतोष था। समधी के परिजनों ने तो उसे स्वीकार कर लिया किन्तु समधिन के परिवार में अनबन यूं ही बनी हुई थी। घर वापस आने के बाद उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह अपने मायके चली गयी थी। इन दोनों ने तय किया था कि अब वे एक दूसरे के संपर्क में नहीं रहेंगे। परन्तु एक महीने के अंतराल के बाद 29 फरवरी के दिन दोनों एक बार फिर अपने-अपने घरों से भाग गये हैं। समधिन के भागने के बाद उसके पिता ने कामरेज पुलिस थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवायी हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

गत जनवरी महीने में नवसारी जिले में पुत्र-पुत्री की सगाई के दौरान समधी-समधिन आंख मिल गयी। दोनों भाग गये थे। इसके बाद 16 दिन उज्जैन में रहने के बाद रुपये खर्च होने के बाद वापस आ गये। समधी-समधिन के इस तरह भाग जाने से पुत्र-पुत्री का की सगाई भी टूट गयी । समधी को उसके परिवालों ने स्वीकार कर लिया। समधिन के पति ने उससे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सूरत के कतरागाम रहते उसके पिता उसे अपने साथ ले गये थे। अब 34 दिन बाद 29 फरवरी के फिर से दोनों भाग गये है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com