लड़का एक किन्नर को प्यार करने लगा था। मुलाकात को बस कुछ ही दिन हुए थे और दोनों के बीच मोहब्बत इस हद तक बढ़ गई कि दोनों एक-दूजे के बगैर नहीं रह पा रहे थे। ये बात लड़के के पिता को पता चली तो कुछ ऐसा हुआ कि जानकर आपको भी ताज्जुब होने लगेगा।
मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी और मामला तब भी शांत नहीं हुआ। फिर किन्नरों को आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। तीनों पीड़ित किन्नरों का मेडिकल करा दिया गया है।
दरअसल किन्नर से बेटे का प्यार पिता को रास न आया। उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर किन्नरों को वो हाल किया कि बात पुलिस तक जा पहुंची।
दरअसल, लड़के के पिता को अपने बेटे का अफेयर गले नहीं उतरा। लेकिन बेटा उस किन्नर को कुछ ही दिनों में बेपनाह प्यार करने लगा। इसका अंजाम यह हुआ कि एक दिन वह किन्नर लड़के के घर ही जा पहुंचा और फिर
लड़के के पिता ने कुछ लोगों के साथ मिलकर किन्नरों को बुरी तरह पीटा। जी हां, यह घटना दिल्लाी के शाहपुर जट गांव में रविवार रात को हुई। इसे लेकर जमकर हंगामा किया। 3 किन्नर अपनी पिटाई से इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने अपने कपड़े तक उतार दिए।
दोनों पक्ष आपसी बातचीत से अब इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़का एक किन्नर को इस हद तक पसंद करने लगा कि वह अपने परिवार से छुपकर किन्नर को डेट करने लगा।
चोरी-छिपे हो रही इस मुलाकात का परदा एक दिन लड़के के पिता सामने उठ गया। लड़के का पिता पहले बेहद नाराज हुआ।
उन्होंने लड़के से कहा कि तू गांव में हमारी नाक कटवा देगा। पिता ने बेटे को चेतावनी दी कि अगर तू दोबारा उससे मिला तो तुझे घर से बाहर निकाल दूंगा। इसके बाद वह किन्नर ने नहीं मिल सका।
घरवालों ने भी लड़के पर नजर रखना शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि लड़का और किन्नर आखिरी बार जन्माष्टमी के मौके पर मिले थे।
इसके बाद उसने किन्नर से मुलाकात और बातचीत बंद कर दी। परेशान होकर किन्नर रविवार रात करीब 10.30 बजे दो अन्य किन्नरों के साथ शाहपुर जट गांव पहुंच गया। जैसे ही लड़के को पता लगा कि किन्नर उससे मिलने के लिए उसके घर आया है तो वह भी मिलने के लिए वहां आ गया।
इसका पता लड़के के पिता को लग गया। इसके बाद जो हुआ वाकयी चौंका देने वाला है। उन्होंने तीनों किन्नरों को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद हंगामा करीब 2 घंटे तक चला।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal