पहाड़ों में बर्फवारी शुरु हो गई। पहाड़ों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में भी देखा गया। यहाँ के पानीपत, पंचकूला, कैथल, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के कुछ इलाकों व आसपास के क्षेत्रों में बादलवाही के साथ हल्की बरसात देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम तापमान हिसार का 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा।
11 दिसंबर से चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिलेगा और कुछ जिलों में गरज के साथ बरसात की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 18 जिलों में सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। 11 दिसंबर से शीत लहर भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। शीत लहर के बाद रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में धुंध देखने को मिलेगी। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा और दिन- रात के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal