कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में भारत को कुछ और राहत मिली है। रोजाना संक्रमितों से ज्यादा संख्या में मरीजों के ठीक होने का सिलसिला बना हुआ है और महामारी की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी कम हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 177 मामले सामने आए हैं। वहीं 20 हजार 923 मरीज ठीक हुए और 217 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कुल नौ लाख 58 हजार 125 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ तीन लाख 23 हजार 965 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से दो लाख 47 हजार 220 एक्टिव केस हैं। 99 लाख 27 हजार 310 मरीज ठीक हो गए है। वहीं कुल एक लाख 49 हजार 435 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। देश में कुल मामलों के 2.39 फीसद एक्टिव केस हैं। वहीं 96.16 फीसद मरीज ठीक हो गए हैं। डेथ रेट 1.45 फीसद है। कुल अब तक 17 करोड़ 48 लाख 99 हजार 783 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 3,218 नए मामले सामने आए और 51 मौतें हुईं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब राज्य में 53,137 सक्रिय मामले हैं। अब तक, 18,34,935 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि कुल 49,631 लोगों की मौत हो गई है। केरल में शुक्रवार को 5,328 नए मामले सामने आए। वहीं 4,985 मरीज ठीक हुए और 21 मौतें हुईं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 65,374 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के 494 नए मामले सामने आए और 496 मरीज ठीक हुए और 14 लोगों की मौत हो गई। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,26,448 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 10,571 हो गई है। वर्तमान में 5,342 सक्रिय मामले हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal