बीते तीन दिन से गर्मी दिखा रही तेवर, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ा पारा

बीते तीन दिन से उत्तराखंड में गर्मी तेवर दिखा रही है। आलम यह रहा कि चटक धूप के साथ गर्म हवाओं ने मंगलवार को देर शाम तक झुलसाया। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। बीते रविवार से मौसम खुला तो मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ना शुरू हुआ। इसके बाद यह सिलसिला जारी है।

मंगलवार को भी सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, जो देर शाम तक जारी रहे। तेज धूप के साथ चल रही लू जैसी हवाओं ने लोगों को झुलसाने का काम किया, जिससे सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आई। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे, जब गर्म हवाओं के चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही बीते सप्ताह हुई बारिश और आंधी-तूफान के बाद मिली राहत अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। पर्वतीय जिलों के इलाकों में भी तापमान का हाल कुछ ऐसा ही रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, टिहरी और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com