सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
बेगूसराय जिले में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। इस दौरान घंटे तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।
लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा निर्दोष आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की गई है, वह व्यक्ति निर्दोष है। इस दौरान लोगों ने बताया है कि आपस की लड़ाई में बेवजह वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी से नाराज होकर लोगों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जो हत्यारे हैं, उसे गिरफ्तार किया जाए। बेवजह लोगों को पुलिस फंसाकर गिरफ्तार की है।
थाने पर हंगामा करने के बाद सभी लोग बेगूसराय के एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि परमानंद पेशे से वकील हैं। उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बताते चलें कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदह में मंगलवार को दिनदहाड़े विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों के प्रति काफी आक्रोश था। इसी सिलसिले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं। बताते चलें कि छपरा एसपी के सरकारी चालक पिता की हत्या जमीन विवाद के कारण होने की लोगों में चर्चा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal