बिहार विधानसभा में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है। इस चुनावी नतीजे के साथ भाजपा राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

ऐसे में भाजपा नेता गदगद हैं। नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि समय आने पर राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने कहा, आज नहीं तो कल बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा।
एक निजी चैनल से बातचीत में गिरिराज ने कहा, लोकतंत्र में 51-49 का खेल होता है। इस चुनाव में हमने बहुमत का आंकड़ा पार किया है।
कुछ लोग इस चुनाव के दौरान हम पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे, लेकिन आरोप लगाने वाले खुद अपना पिछला प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में सारा खेल बहुमत का होता है, जिसके पास बहुमत होता है वह सरकार का गठन करता है। भाजपा ने गुजरात में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। पार्टी को यहां पर सभी आठ सीटों पर जीत मिली है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal