बिहार: प्रशांत किशोर से परेशान हो गई लालू यादव की पार्टी

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए चेतावनी भरा एक पत्र जारी किया है। उन्होंने पीके की पार्टी जन सुराज को भाजपा की बी टीम कहते हुए उनपर भी निशाना साधा।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने जन सुराज पार्टी पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी को भारतीय जनता पार्टी का बी-टीम कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्त्ता विरोधी काम ना करें अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई करेगी’।

जानिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने क्या लिखा पत्र में
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्र में लिखा है कि, ‘आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या नेता जन सुराज पार्टी में सहयोगी या उनके सदस्य बन रहे हैं। यह चिंता का विषय है। विदित हो की जनसुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है। इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडे हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलंबी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित हैं अर्थात भारतीय जनता पार्टी का बी टीम है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में आपलोग न आवें। उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है।

जिन साथियों को आदरणीय लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉक्टर पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से वास्ता है, वह दल विरोधी काम ना करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी’। फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा जारी किये गये इस पत्र का राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और उनके दल के कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com