बिहार: अचानक चीख-पुकार मच गई। लोग कहने लगे कि जदयू नेता की हत्या हो गई। लोग पुलिस को फोन करने लगे। तब तक परिवार के लोग भी वहां पहुँच गये। पत्नी से कहा कि मेरे पति की कुछ दिनों से रेकी की जा रही थी और एक षडयंत्र के तहत भतीजे ने उनकी जान ले ली।
खगड़िया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भतीजा ही है, जो घटना के बाद से फरार है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर की है, जहां जदयू के महासचिव और बेलदौर विधायक पन्ना सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की हत्या की गई है। इस घटना के बाद खगड़िया पुलिस पर कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश सिंह को उनके भतीजे ने ही गोली मारी है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। इधर इस घटना के बाद खगड़िया में कोहराम मचा है। लोगों का कहना है कि जब विधायक के ही परिवार में ऐसे मामले होंगें तो आम लोग क्या करेंगे।
पत्नी ने भतीजे पर लगाया आरोप
मृतक कौशल सिंह की पत्नी ने इस हत्या का आरोप मृतक के भतीजा आशिष सिंह पर लगाया है। पत्नी का आरोप है कि आशिष ने संपत्ति विवाद को लेकर उसके पति की हत्या की है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मृतक कौशल सिंह का अपनी पत्नी से भी अक्सर विवाद हुआ करता था। इधर इस हत्या के बाद स्थानीय लोगो का कहना है कि मृतक के परिवार में ही उसकी हत्या का ष़डयंत्र रचा गया है। पत्नी का भी यह आरोप है कि उनके पति की हत्या से पहले कई दिनों से षडयंत्र रचा जा रहा था।
8 दिनों से की जा रही थी रेकी
इस मामले में स्थानीय सूत्रों की माने तो हत्या पूरी तरह स्क्रीप्ट के अनुसार की गई है। सूत्रों का दावा है कि हत्या के पूर्व षडयंत्र के तहत मृतक के परिवार के लोग ही इस घटना को लेकर मौके की तालाश में थे। बुधवार को सुबह से लेकर घटना को अंजाम देने तक मृतक कौशल सिंह के सभी गतिविधी पर नजर बनाई गई थी, जिसके आधार पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के द्वारा सभी पहलुओं को देखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार की माने तो मृतक प्रकाश सिंह की हत्या को लेकर उनकी रैकी विगत 8 दिनों से की जा रही थी।
विधि व्यवस्था पर भी उठा सवाल
इधर इस मामले में विधि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सरकार पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब विधायक के परिवार में ही इस तरह की घटना हो रही है तो आम जनता क्या करे। जंगलराज के अलाप बोलने वाले यह बताएं कि अब बिहार में किसका राज है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal