शुरुआती रुझानों में पहले महागठबंधन को बड़ी बढ़त मिली थी और उनकी सीटें बहुमत के आंकड़े 122 को भी पार कर गया था, लेकिन वोटों की गिनती के साथ-साथ रुझान भी बदल गया।

अब भाजपा ने 70 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि जदयू 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 24 और वामपंथी दलों ने 12 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसके अलावा लोजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती रुझान में हम पार्टी के जीतन राम मांझी इमामगंज में आगे चल रहे हैं तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने बढ़त बना रखी है। शिवहर से राजद नेता चेतन आनंद आगे हैं।
आपको बता दें कि चेतन आनंद पहली बार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, उनकी मां लवली आनंद सहरसा सीट पर पीछे चल रही हैं। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रहीं श्रेयसी सिंह जमुई सीट से आगे चल रही हैं।
उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मधुबन सीट पर भाजपा के राणा रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं। गया से बीजेपी के प्रेम कुमार ने बढ़त बना रखी है। आरा से बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप आगे हैं तो बेनापट्टी में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
बिस्फी से बीजेपी के हरिभूषण आगे चल रहे हैं। भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे हैं। बेतिया से कांग्रेस के मदन मोहन आगे हैं। प्राणपुर से बीजेपी की निशा सिंह ने बढ़त बना रखी है।
मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार आगे चल रहे हैं। बांकीपुर सीट से कांग्रेस के लव सिन्हा शुरुआत में आगे थे, लेकिन अब पीछे चल रहे हैं
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
