बिहार के तीन सहित पांच मजदूरों की सोमवार दोपहर उत्तर प्रदेश के बहराईच के पयागपुर हाईवे पर सड़क हादसा में मौत हो गई है। 12 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। चार की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार की दोपहर मजदूरों से भरी एक सवारी गाड़ी बिहार के सिवान और गोपालगंज के प्रवासी श्रमिकों को लेकर अंबाला जा रही थी। इसी बीच यूपी के बहराईच में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार पांच मजदूरों की मौत हो गई। सभी मजदूर सिवान और गोपालगंज में थे। अंबाला काम पर लौट रहे थे। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।

मृतक मजदूर सिवान और गोपालगंज के थे
मृतकों में सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुरलालगढ़ निवासी जितेंद्र गिरि, सिवान जिले के ही जामा बाजार निवासी के गांव मेघवार निवासी कंचन राम, जामा बाजार के ही बसंत प्रसाद और गोपालगंज जिला निवासी सिधवलिया क्षेत्र का संजय प्रसाद के रूप में हुई।
गंभीर रूप से घायल अन्य दो मजदूर अखिलेश प्रसाद, अंजन कुमार सिवान के निवासी बताए जा रहे हैं। ट्रक के खलासी की पहचान यूपी के सुल्तानपुर जिले के ग्राम अशरफपुर निवासी 31 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई। इस बारे में सिवान जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल इस घटना की कोई भी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दी गई है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal