पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां दो शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। चुनाव के दिन दो सौ मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है।
बिहार में आज पैक्स चुनाव हो रहा है। 6286 पैक्सों में चुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ। यह शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। यह पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण में 38 जिलों के 137 प्रखंड के 1550 पैक्सों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें सबसे अधिक पटना जिले के आठ प्रखंडों के 78 पैक्स में वोटिंग हो रही है। पहले चरण में सबसे कम तीन प्रखंड के 13 पैक्स चुनाव के लिए मतदान हो रहे। पटना में सुबह नौ बजे तक नौ प्रतिशत वोटिंग हुई है।
पांच चरणों में हो रहे 6289 पैक्सों के लिए मतदान होगा। चुनाव में कुल 61 हजार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके लिए एक करोड़ 20 लाख करेंगे। इसके लिए 19 825 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं लखीसराय मुंगेर और जमुई के उग्रवाद प्रभावित प्रखंडों में सुबह सात बजे तीन बजे से वोटिंग होगी। खास बात यह है कि मतदान के दिन ही मतगणना होगी।
पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया
बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसके संबंध में निर्णय लेने का अधिकार सभी जिलाधिकारी को दिया है। हालांकि प्राधिकारी इसकी मॉनिटरिंग जरूर कर रहा है। इसके लिए पटना में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां दो शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त सशस्त्र बल तैनात रहेंगे। चुनाव के दिन दो सौ मीटर के दायरे में सभी दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। मतदान केंद्र के अंदर पीठासीन पदाधिकारी को छोड़कर किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal