बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल जारी है। शुक्रवार को बिहार में सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) अपना घोषणा पत्र जारी कर सकता है।

एनडीए एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य में विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। उसे एख बार फिर राज्य का सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर हमला बोला। उन्होंने लोजपा को वोटकटुवा पार्टी करार दिया।
उन्होंने कहा, ‘हम तीन पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोजपा वोटकटुवा की भूमिका में है। उसे अपना वोट देकर बर्बाद न करें।’ उन्होंने लोजपा पर ज्यादा सीटें मांगने का आरोप लगाया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal