मुंबई के एक डांस बार में डांसर पर एक व्यक्ति ने इतना पैसा लुटाया कि वह रातोंरात अमीर बन गई। इस शख्स को डांसर इतनी पसंद आई कि उसने उस पर एक ही रात में 28 लाख रुपए उड़ा दिए।
मीडिया रिपोर्ट्स,के मुताबिक सूरज रमेश कलाव नाम का यह शख्स मुंबई के एक बार में जाता था। हमेशा की तरह एक दिन बार पहुंचा तो वहां एक बार डांसर पसंद आ गई। उसने उस डांसर पर लाखों रुपए उड़ाए। लोग ये देखकर हैरान रह गए। ऐसे पैसों को उड़ाता देख लोगों ने उसे शक की निगाहों से भी देखा कि आखिर इतना पैसा कैसे लाया।
इस बात की खबर पुलिस को लगी तो ठगी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया। उसने कबूल किया कि उसने नौकरी की लालच में बहुत लोगों को लाखों का चूना लगाया है। ठाणे के कुछ लोगों को नौकरी के नाम पर 28 लाख रुपए इकठ्ठा किए थे और इन्हीं पैसों को ही उसने डांसर पर लुटाया था।
सूरज के खिलाफ सचिन ठाकवे तथा उसके चार दोस्तों ने पुलिस में शिकायत की थी। इन लोगों ने बताया कि अक्टूबर 2016 से जनवरी 2017 के बीच 28 लाख 12 हजार रुपए अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर लिए थे। सूरज को पैसा देने के बाद सचिन तथा उसके दोस्तों की जब नौकरी नहीं लगी। उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो मामले का खुलासा हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal