कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है।

उसे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। उसके मुठभेड़ में मारे जाने पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा का बयान आया है। उनका कहना है कि कानून ने अपना काम किया। एमपी पुलिस उसे सुरक्षित सीमा तक छोड़ आई थी।
मिश्रा ने कहा, ‘कानून ने अपना काम किया है अफसोस और मातम की बात उन लोगों के लिए होगी, जो लोग कल कह रहे थे कि पकड़ लिया तो जिंदा क्यों पकड़ लिया।
आज कह रहे हैं कि मर गया तो कैसे मर गया। कई राज दफन हो गए हैं। वह अफसोस कर रहे होंगे। कल कुछ और कह रहे थे, आज कुछ और कह रहे हैं।’
गृह मंत्री ने आगे कहा, ‘मध्यप्रदेश की पुलिस ने अपना काम किया। अपना काम करके उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया।
मध्यप्रदेश पुलिस उसको सीमा तक छोड़ कर आई। रात में पुलिस उन्हें अपने राज्य की सीमा तक सुरक्षित छोड़ आई थी।’
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, ‘दिग्विजय सिंह के पास कोई काम नहीं है इसलिए ट्वीट करते रहते है।
किसी आतंकी के लिए कभी उन्होंने ट्वीट किया है। सपा से विकास दुबे का संबंध था। हमारे पास तो वो पोस्टर है।’
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal